प्यार का एहसास

कोई ये कैसे बतलाए की उसे प्यार है
किसी एक के बिना इस दुनिया की हर खुशी बेकार है
कोई ये कैसे कहे की उसे किसी की ज़रूरत है
हर उदासी को टालती बस वो एक सूरत है

किसी को क्या पता दीवानगी क्या होती है
पूरी रात जागना क्या कम है…
…जब सारी दुनिया सोती है
दुनिया की हर चीज़ व्यर्थ लगती है
जो इस दिल को सुकून दे…
…वो उस चेहरे की एक मुस्कान होती है

कोई मीलो चल के आता है
बस एक झलक के लिए
और कोई मीलो की दूरियो मे भी
उस एहसास को पता है जीने के लिए

जब पूरी दुनिया बस एक हँसी मे समा जाती है
तो समझो इस दिल को मोहब्बत हो जाती है

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 27 other followers